Crorepati Stock Crash From High: निवेशकों को रातोरात करोड़पति बनाने वाले शेयर का बुरा हाल है. 3 रुपये से अचानक 3.30 लाख रुपये पर पहुंचने वाले इस मल्टीबैगर स्टॉक का प्राइस अब तक 2 लाख रुपये से ज्यादा कम हो चुका है. शेयर बाजार (Stock Market) में कब कौन सा शेयर कमाल करते हुए निवेशकों को मालामाल कर दे और कब कौन सा स्टॉक बर्बाद कर दे, कहा नहीं जा सकता. लेकिन एक छुटकू शेयर ऐसा भी है, जिसने पहले तो निवेशकों को एक झटके में करोड़पति बना दिया और फिर ऐसा टूटा कि पैसे लगाने वाले कंगाल होते जा रहे है. हम बात कर रहे हैं एल्सिड इन्वेस्टमेंट के शेयर की, जो 3 रुपये से 3.30 लाख रुपये तक पहुंचने के बाद अब 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है और निवेशक खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं. एक झटके में निवेशक Crorepati Elcid Investment Stock के निवेशक समझ नहीं पा रहे हैं कि वो इस स्टॉक को बेच दें या फिर इसके साथ बने रहें. ऐसा असमंजस हो भी क्यों न इस शेयर की चाल ही ऐसी रही है. पहले निवेशकों को मालामाल करने वाला एल्सिड शेयर अब लगातार उन्हें कंगाल बना रहा है. कभी अचानक रातोरात निवेशकों को हैरान करते हुए ये MRF Stock को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे महंगा स्टॉक (Most Expensive Stock of India) बन गया था और अब इसकी कीमत लगातार टूटती नजर आ रही है.
